29 जनवरी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में भी धमाल मचा दिया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 3- 0 से जीत लिया है और अब चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मोहम्दम शमी ने 3 विकेट चटकाए, लगातार दो वनडे मैच में मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है।

Advertisement

मैच के बाद युजवेंद्र चहल के चहल टीवी पर मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। खासकर मोहम्मद शमी के निकनेम को लेकर।

चहल टीवी के शो में युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद शमी के निकनेम का खुलासा किया है और मोहम्मद शमी को 'लालाजी' के निकनेम से संबोधित किया है।

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी हाल के समय में गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से हर किसी को उम्मीद जगा दी है कि आने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए वो अहम किरदार साबित होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार