India vs England 2nd ODI:  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के पास बुधवार (12 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि नागपुर और कटक में खेले गए पहले दो वनडे में शमी ने कुल 2 विकेट चटकाए थे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वह पहली बार इस फॉर्मेट में खेलने उतरे। 

Advertisement

वनडे में 200 विकेट

Advertisement

शमी अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने भारत के आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक शमी ने 103 वनडे मैच की 102 पारियों में 197 विकेट लिए हैं। भारत के लिए इस आंकड़े तक अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, अजीत अगरकर, जहीर खान, हरभजन सिंह, कपिल देव औऱ रविंद्र जडेजा ने यह कारनामा किया है। 

भारत के लिए सबसे तेज

शमी अगर इस वनडे में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक की बराबरी कर सकते हैं, जिन्होंने इसके लिए 104 मैच खेले थे। भारत के लिए फिलहाल यह रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 133 वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे। 

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट

Advertisement

मिचेल स्टार्क- 102 मैच

सकलेन मुश्ताक- 104 मैच

ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच

Advertisement

ब्रेट ली- 112 मैच

एलन डोनाल्ड- 117 मैच

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद चोटिल होने के चलते शमी लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहे। हाल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार