Mohammed Shami death threat: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के लिए खेल रहे मोहम्मद शमी(Mohammed Shami) को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी के अमरोहा में उनके भाई ने FIR दर्ज करवाई है। धमकी देने वाले ने शमी से एक करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है।

Advertisement

टीम इंडिया और SRH के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद उनके भाई हसीब की शिकायत पर यूपी के अमरोहा जिले के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मेल भेजने वाले का नाम 'राजपूत सिंदर' है, जिसने शमी से एक करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है। ये शिकायत रविवार को हुई और FIR सोमवार को दर्ज की गई।

IPL 2025 में शमी की फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, लेकिन हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में उनका जलवा दिखा था, जहां उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पारी में पांच विकेट शामिल हैं।

शमी से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है और गंभीर पहले से ही पुलिस सुरक्षा में हैं। अब दोनों ही मामलों की जांच तेज़ कर दी गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार