भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी को आपने मैदान के अंदर और बाहर अक्सर शांत देखा होगा। शायद ही किसी ने शमी को किसी खिलाड़ी के साथ बदतमीजी करते देखा होगा लेकिन जब बात देश की आती है तो शमी अपने देश के लिए लड़ने के लिए सबसे आगे होते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शमी ने भारत के खिलाफ अजीबोगरीब दावों के लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा को कड़ी फटकार लगाई है।

Advertisement

रजा ने एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए आरोप लगाया था कि भारत को आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा गेंदों का एक अलग सेट दिया जा रहा है, जिससे वो वनडे विश्व कप 2023 में गेंद से किसी अन्य टीम की तुलना में बेहतर प्रभाव डाल सकें। रजा के हवाले से कहा गया, "हम देख रहे हैं कि जब वो बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो वो अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और जब भारत गेंदबाजी करता है तो अचानक गेंद हरकत करने लगती है। 7-8 करीबी डीआरएस कॉल उनके पक्ष में गए हैं।"

Advertisement

रजा के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम पहले ही रिएक्ट कर चुके थे। उन्होंने रजा के इस बयान पर कहा था ये लोग जो भी फूंकते हैं, मुझे भी वही चीज़ लाकर दो। अकरम के रिएक्शन के बाद शमी ने भी रजा के इस बयान पर रिएक्शन दिया है। शमी ने इंस्टाग्राम पर पूर्व PAK क्रिकेटर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें कुछ शर्म आनी चाहिए। अगर रजा किसी की बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बात ध्यान से सुननी चाहिए।

Also Read: Live Score

शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'शर्म करो यार, गेम पर फोकस करो ना कि फालतू की बकवास पर। कभी तो दूसरे की कामयाबी को एंजॉय किया करो। छी यार, आईसीसी का वर्ल्ड कप है, आपका कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं और आप प्लेयर ही थे ना। वसीम भाई ने समझाया था, फिर भी। अपने प्लेयर वसीम अकरम पर यकीन नहीं आपको।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार