भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी चोट से उबरने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले हैं। अपनी वापसी से पहले शमी नेट्स पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले शमी को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था लेकिन अब शमी ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

शमी 2023 वर्ल्ड कप में शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी जिसके चलते उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया। पिछले सात महीनों से बाहर चल रहे शमी अपनी वापसी को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। शमी ने अपनी बैटिंग का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नेट पर कड़ी मेहनत करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शमी स्पिन गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शमी ने कैप्शन में लिखा, 'जब गेंदबाज बल्ला उठाता है, तो अप्रत्याशित की उम्मीद करें।'

शमी को बल्लेबाजी करता देख सोशल मीडिया पर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि गंभीर के कोचिंग में आते ही शमी ने भी बल्लेबाजी शुरू कर दी है। जबकि कुछ फैंस ने कहा कि गंभीर ने शमी से बल्लेबाजी पर मेहनत करने के लिए कहा है इसीलिए वो बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

अगर भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो रोहित शर्मा की अगुआई में भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।बुधवार को 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई और पूरी टीम मात्र 138 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार