टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद को काफी समय बीत गया है। लेकिन फैंस अब तक इस पूरे वाक्ये के लिए हसीन जहां को माफ नहीं कर पाए हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ा है।

Advertisement

हसीन जहां ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जिंदगी किसी के लिए भी नहीं रुकती, इसलिए किसी की परवाह नहीं करो, जिंदगी का उसूल है गुजरना और गुजर ही जाएगी।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर हसीन जहां फैंस के गुस्से का शिकार हो गई हैं।

Advertisement

एक यूजर ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, 'परचून की दुकान वाले पहले पति की याद आ गई क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अपने किए हुए पर पछतावा ही  बचता है और कुछ नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसी जिंदगी भी क्या जीना जो पति भी दूर हो जाए।'

बता दें कि मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था।  शमी हसीन जहां से पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान मिले थे। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार