India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान मोहम्‍मद सिराज के साथ एक बार फिर बदसलूकी हुई है। सिडनी के बाद ब्रिसबेन में भी मोहम्मद सिराज को क्राउड द्वरा गालियां पड़ी हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम को शर्मशार करने का काम किया है।  

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रशंसकों का एक दल सिराज को गाली देते हुए सुना जा सकता है। ब्रिसबेन के मैदान पर सिराज के लिए दर्शकों की एक टुकड़ी द्वारा 'कीड़े का बच्चा' जैसे अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया है।

Advertisement

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिराज और वाशिंगटन सुंदर दोनों खिलाड़ियों के लिए दर्शकों की एक टुकड़ी द्वारा बार-बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। एक दर्शक के अनुसार उसके पीछे बैठे कुछ लोगों द्वारा बार-बार सिराज और सुंदर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

बता दें कि इससे पहले सिडनी में जब ऐसा वाक्या घटा था तब ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा माफी मांगी गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से माफी मांगते हुए इस पूरे मामले की जांच की बात कही थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया था कि सीरीज के मेजबान के रूप में हम भारतीय खिलाड़‍ियों को विश्‍वास दिलाते हैं कि हम पूरी तरह से मामले की जांच करेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार