धर्मशाला में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज (26 मई) आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज क्वालिफायर 1 मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले गुजरात के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुजरात के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा क्रिकेट के मैदान से दूर एक ताज़गी भरे ब्रेक का मज़ा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक फ़ैन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, GT के ये दोनों तेज़ गेंदबाज़ धर्मशाला के पास एक नदी में डुबकी लगाते हुए दिखे। ये वायरल नज़ारा गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ़ के लिए धर्मशाला पहुंचने के कुछ ही समय बाद सामने आया। ये पहाड़ी शहर अपने शानदार नज़ारों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, इसलिए कई आईपीएल खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन से मिले ब्रेक के दौरान इस इलाके को घूमने-फिरने में समय बिता रहे हैं।

Advertisement

वहीं, RCB फैंस के लिए इस मैच से पहले एक पॉजिटिव न्यूज सामने आई है। दरअसल, कैप्टन रजत पाटीदार ने ये साफ कर दिया है कि फिल साल्ट पूरी तरह फिट हैं और कुछ अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि क्वालीफायर मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन अभी डिसाइड नहीं की है। यही वज़ह है फिल साल्ट के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्वालीफायर-1 में अगर RCB फिल साल्ट को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में नहीं खिलाती है तो ऐसे में वो स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा की जगह तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को XI में चुन सकते हैं। 23 साल के सुयश ने टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन किया है और 12 मैचों में सिर्फ 9 विकेट झटके हैं। बात करें जैकब डफी की तो उनके नाम IPL 2026 में 4 मैचों में 6 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार