भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं और मार्नस लाबुशेन (44) के साथ स्टीव स्मिथ (10) रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि, लाबुशेन शुरुआत में काफी संघर्ष करते दिखे और खासकर मोहम्मद सिराज के खिलाफ तो वो पूरी तरह घुटनों पर थे।

Advertisement

मोहम्मद सिराज जब बॉलिंग करने आए तो वो मार्नस लाबुशेन के खिलाफ पूरी तरह हावी नजर आए। दरअसल, भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में एक बार नहीं बल्कि दो बार लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर गेंद मारी और लाबुशेन दोनों बार दर्द से कराहते दिखे। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 33वें ओवर के दौरान हुई, जब सिराज लाबुशेन के सामने थे। पहली बार बॉल काफी तेज लगा लेकिन दूसरी बार को लाबुशेन घुटनों पर ही आ गए।

Advertisement

सिराज के बैक टू बैक एक जगह पर बॉल डालने के चलते लाबुशेन की पैंट पर लाल निशान भी दिख रहा था। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और डेब्यूटेंट सैम कोनस्टास और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले सेशन में भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। कोनस्टास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। कोनस्टास ने निडरता के साथ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोनस्टास ने 64 गेदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली और रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे।  

फिलहाल मार्नस लाबुशेन के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिके हुए हैं। ऐसे में अगर भारत को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें गुच्छों में दो-तीन विकेट चटकाने होंगे। तीसरे सेशन में अगर भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं चटका पाते हैं तो भारतीय टीम इस मैच में काफी पीछे हो जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार