मुंबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है और ऐसे में सिराज इस सीरीज के जरिए वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, बुमराह को वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया गया है। 

Advertisement

ऐसे में सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी बुमराह के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

इसके अलावा न्यूजीलैंड तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक अन्य खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है। 

बोर्ड ने कहा, "बीसीसीआई ने बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के लिए टी-20 सीरीज के लिए भी आराम देने का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाज के काम के भार को देखते हुए उन्हें इन दोनों सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया है।"

बीसीसीआई ने कहा, "मोहम्मद सिराज को जसप्रीत के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ सिद्धार्थ कौल को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।"

ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से हो रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है। 

Advertisement

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली टीम ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और मोहम्मद शमी। 

भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और सिद्दार्थ कौल।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार