Mohammed Siraj Record: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs IND Test Series) में गज़ब की गेंदबाज़ी की और भारत के लिए पूरे 23 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 31 वर्षीय मोहम्मद सिराज एंडरसन-तेंदुलकर में 23 विकेट चटकाने के बाद अब इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में जसप्रीत बुमराह के साथ सयुंक्त रूप से नंबर-1 बॉलर बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने 5 मैचों में 9 पारी में 23 विकेट चटकाकर ये कारनामा किया। वहीं बात करें अगर जसप्रीत बुमराह की तो उन्होंने साल 2021-22 के इंग्लैंड टूर पर भारत के लिए 5 मैचों की 9 इनिंग में ही 23 विकेट चटकाए थे।

इंग्लैंड में भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

जसप्रीत बुमराह - 23 विकेट (साल 2021-22)

Advertisement

मोहम्मद सिराज - 23 विकेट (साल 2025)

भुवनेश्वर कुमार - 19 विकेट (साल 2014)

ये भी जान लीजिए कि एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला गया था जहां मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया के लिए दो इनिंग में 9 विकेट झटके। वो इस मुकाबले में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का भी कारनामा किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार