भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैड को 151 रनों से हरा दिया।  272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 120 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। सिराज ने इस मुकाबले में 126 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। जो लॉर्ड्स के मैदान पर एक टेस्ट में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है।

Advertisement

इस मामले में सिराज ने महान कपिल देव (Kapil Dev) का रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल ने जून 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में 168 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आरपी सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में खेले गए मुकाबले में 117 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।   

बता दें कि सिराज ने पहली पारी में 94 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सिराज इस टेस्ट में दोनों पारियों में हैट्रिक लेने से चूके। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार