गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शुरुआत से ही घातक गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को बड़े झटके दे दिए। उन्होंने पहले ओवर में ही प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को आउट कर गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई।

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (3 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से ही कहर बरपा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ओवर में ही सिराज ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।

Advertisement

ओवर की दूसरी गेंद सिराज ने शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर प्रियांश आर्य खुद को रोक नहीं पाए और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में गेंद हवा में मार बैठे। वहां डेब्यू कर रहे निशांत सिंधु ने शानदार स्लाइडिंग कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। प्रियांश आर्य सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने कूपर कोनोली को भी अपना शिकार बना लिया। उन्होंने इस बार ऑफ स्टंप पर अच्छी लेंथ की गेंद डाली, जो अंदर की ओर मूव हुई। कोनोली ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई। फील्ड अंपायर ने आउट दिया और रिव्यू में भी यह फैसला सही साबित हुआ। इस तरह पंजाब किंग्स ने महज 2 रन के स्कोर पर तीन गेंदों के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए।

VIDEO:

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की ओर से इस मुकाबले में शाहरुख खान की जगह निशांत सिंधु डेब्यू कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमसन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, मुशीर खान और मिच ओवन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार