आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इस समय टीम के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। आरसीबी की कमजोर गेंदबाज़ी इस टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है और स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज तो काफी बुरे तरीके से पिट रहे हैं। सिराज का फ्लॉप शो भी इस टीम की हार का प्रमुख कारण रहा है लेकिन इस समय सिराज एक अन्य वजह के चलते सुर्खियों में हैं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन सिराज को कहता है कि वो विराट कोहली को बुला दें। इसके बाद सिराज भी इस फैन को निराश नहीं करते हैं और वो विराट तक इस फैन का संदेश पहुंचा देते हैं और विराट भी सिराज की बात मानकर बालकनी पर आकर इस फैन की इच्छा को पूरा कर देते हैं। ये वीडियो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के दौरान का है। 

Advertisement

इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि विराट और सिराज के बीच कितना प्यारा रिश्ता है कि विराट सिराज की किसी बात को मना नहीं करते। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो आरसीबी के गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाज भी खराब प्रदर्शन कर रहे हैं, वो तो विराट कोहली अकेले इस टीम के लिए रन बना रहे हैं वरना हालत और भी खस्ता हो सकती थी। विराट आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आरसीबी के लिए ओपनिंग कर रहे विराट इस समय मौजूदा सीजन में सबसे अधिक रन के साथ ऑरेंज कैप के मालिक हैं।

Also Read: Live Score

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 मैचों में 79.75 की शानदार औसत और 141+ की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं। कोहली ने सीजन में 2 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। हालांकि, कोहली को किसी और बल्लेबाज से साथ नहीं मिला है और नतीजा ये रहा कि टीम ने 6 में से 5 मैच गंवाए हैं और आईपीएल 2024 अंक तालिका में इस समय आरसीबी अंतिम स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार