पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि अगर सिराज अपनी बल्लेबाज़ी पर गंभीरता से काम करें तो वो भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक बन सकते हैं। ये बयान तब आया जब भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में आसानी से हरा दिया।

Advertisement

सिराज ने इंग्लैंड दौरे के बाद इस मैच में भी अपना जलवा जारी रखा और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर ढा दिया। बता दें कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 23 विकेट लिए और वो इस WTC चक्र में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से भी कई बार टीम के लिए अहम योगदान दिए और शायद उसे देखकर ही योगराज ने उनमें एक ऑलराउंडर की झलक देखी।

Advertisement

योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि सिराज एक शानदार गेंदबाज़ हैं, लेकिन अगर उनकी बल्लेबाज़ी पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए जितना गेंदबाज़ी पर, तो वो एक बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकते हैं। उन्हें नेट्स में गेंदबाज़ी के साथ-साथ कम से कम दो घंटे बल्लेबाज़ी की भी प्रैक्टिस करनी चाहिए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि सिराज में मेहनत करने की पूरी लगन और क्षमता है और अगर उन्हें सही मार्गदर्शन मिला तो वो आने वाले समय में गेंद और बल्ले दोनों से भारत के लिए उपयोगी खिलाड़ी बन सकते हैं। बता दें कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में अपना जज़्बा और संघर्ष दिखाया। पहले टेस्ट में वो थोड़ा संघर्ष करते नज़र आए, लेकिन जैसे ही जसप्रीत बुमराह सीरीज़ से बाहर हुए, सिराज ने ज़िम्मेदारी संभाली और अहम विकेट चटकाए। खासकर अंतिम टेस्ट में उन्होंने 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। योगराज के इस बयान के बाद अब देखना ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट योगराज सिंह की सलाह पर ध्यान देता है और सिराज को ऑलराउंडर के रूप में तैयार करता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार