India's Probable XI For 5th ODI Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
गुरनूर बराड़ की जगह मोहम्मद सिराज: BCCI ने न्यूजीलैंड टूर पर मौजूदा भारतीय वनडे और टेस्ट अपडेट की है। उन्होंने तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ को ODI टीम से रिलीज करके Test टीम में जोड़ लिया है। ऐसे में अब गूरनूर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
गुरनूर की गैरमौजूदगी में अब Indian ODI XI में मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है। 32 वर्षीय सिराज एक अनुभवी बॉलर हैं। उन्होंने 51 वनडे में 77 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा सिराज के पास 48 टेस्ट में 144 विकेट और 17 टी20 इंटरनेशनल में 17 विकेट लेने का अनुभव है।
कुलदीप के सिर लटकी तलवार: बे ओवल के मैदान पर कुलदीप यादव की चौथे वनडे में काफी कुटाई हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों ने 8 ओवर में 73 रन ठोके। इसके बाद BCCI ने बड़ा फैसला लिया और कुलदीप को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया। माउंट माउंगानुई के मैदान पर स्पिन गेंदबाज़ों की तुलना में तेज गेंदबाज़ों के लिए ज्यादा मदद है। ऐसे में पांचवें मुकाबले के लिए कुलदीप की जगह यश ठाकुर को प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जोड़ा जा सकता है।
अगर कुलदीप की जगह यश को मौका मिलता है तो वो एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ के विकल्प बनेंगे। ये यश के लिए ODI डेब्यू मैच भी होगा। इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया के लिए 4 टी20 खेले और 5 विकेट चटकाए। ध्यान दें कि यश ने 60 लिस्ट ए मैचों में 97 विकेट लिए हैं
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय वनडे टीम बनाम न्यूजीलैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।