Mohammed Siraj Viral Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवर में 50 रन देकर न्यूजीलैंड के 2 विकेट चटकाए। इसी बीच सिराज ने एक दिन छूने वाली घटना को अंज़ाम दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिराज ने तिरंगे को बचाया: भारत-न्यूजीलैंड पांचवें के वनडे के दौरान एक फैन ग्राउंड में घुस गया था। उसके हाथ में एक तिरंगा भी था। सुरक्षाकर्मियों ने फैन को देखकर तेजी दौड़ लगाई और उसे ग्राउंड के बीच में पकड़ लिया। इसी बीच भारतीय ध्वज जमीन पर गिर गया। जैसे ही मोहम्मद सिराज ने ये देखा, वो भागकर तिरंगे को उठाने गए। उन्होंने तुरंत ही सम्मानपूर्वक भारतीय ध्वज को उठाया और उसे अपने एक साथी खिलाड़ी को सौंपा।
मिया भाई का भारतीय ध्वज के लिए सम्मान देखकर फैंस का दिल भर गया है। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर सिराज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
भारत ने जीती वनडे सीरीज: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में Team India ने पांचवें वनडे में 209 रन के छोटे स्कोर को डिफेंड किया और न्यूजीलैंड को 22 रनों से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 सीरीज के बाद अब पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 3-1 से जीती है। इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी।
भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज: टी20 और वनडे के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड टूर पर मेजबान देश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 19 नवंबर से वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे, जिसमें मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि सिराज टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने 48 टेस्ट में 144 विकेट झटके हैं। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में होगा, जो कि 27 नवंबर से खेला जाएगा।