मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने हाल ही में अपने पिता को खोया है। पिता को खोने का दर्द शायद सिराज कभी ना भूल पाएं और ये दर्द रह रहकर उनके दिल से बाहर भी आता रहता है। इस बीच सिराज ने अपने पिता की याद में कुछ ऐसा लिख दिया है जो किसी भी बेटे को इमोशनल कर दे।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने अपने पिता मोहम्मद गाउस की याद में लिखा, 'पापा तुम मुझे कहते थे कि लड़के कभी रोते नहीं... मैं रोता नहीं, रोता चेहरा लोगों के सामने नहीं लाता लेकिन जब मैं अकेला होता हूं तो खुद को रोक नहीं पाता।' इसके साथ सिराज ने रोने वाली कई इमोजी भी पोस्ट की थी।

Advertisement

सिराज कई बार यह कह चुके हैं कि उनका क्रिकेट खेलने का सपना उनके पिता का है जो वो जी रहे हैं। बता दें कि जब मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हुआ था तब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए हुए थे। क्वारंटीन नियमों की वजह से मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटकर अपने पिता को आखिरी बार देख तक नहीं सके थे।

मोहम्मद सिराज जब भारत लौटे थे तब वह अपने पिता की कब्र पर जाकर फूटकर रोए थे। वहीं टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा हो या फिर इंग्लैंड दौरा हर दौरे पर मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को जीत दिलवाने में अहम योगदान दिया है। सिराज गेंदबाजी के दौरान विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार