भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंटब्रिज में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 150 से ज्यादा रनों की लीड हासिल कर ली है वहीं, जो रूट 97 रनों पर नाबाद हैं और वो चाहेंगे कि इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचाया जाए।

Advertisement

इस मैच की बात करें, तो दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सिराज विकेट लेने के बाद जोशीले अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद सिराज का जश्न मनाते हुए का वीडियो है।

Advertisement

ये घटना उस समय हुई जब सिराज इंग्लैंड की पारी का 58वां ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में बेयरस्टो सीधा जडेजा को कैच थमा बैठे। सिराज को जैसे ही पता चला कि जडेजा ने कैच पकड़ लिया है, वो पूरे जोश में नजर आए और मुंह पर उंगली रखकर बेयरस्टो को धमाकेदार अंदाज़ में Send off दिया।

सिराज का ये जोश देखकर पूरी टीम जोश से भर गई और टीम इंडिया ने इस विकेट के बाद दो और विकेट लेकर मैच में वापसी कर ली। सोशल मीडिया पर सिराज का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार