भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 106 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सीरीज 1-1 से ड्रा करने में सफल रहा। भारतीय टीम की इस जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अहम योगदान दिए। इस दौरान भारत की फील्डिंग भी शानदार रही।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शुरू टीम मैनेजमेंट ने जो बेस्ट फील्डर मेडल की प्रथा चलाई थी वो साउथ अफ्रीका सीरीज में भी जारी है। तीसरे टी-20 में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड जीतने की रेस में कुल तीन खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल था लेकिन अपनी बेहतरीन ग्राउंड फील्डिंग और कैचिंग के चलते इस मैच का बेस्ट फील्डिंग मेडल मोहम्मद सिराज अपने नाम करने में सफल रहे।

Advertisement

सिराज को जब ये मेडल दिया गया तो वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने ये भी कहा कि वो वर्ल्ड कप से इस मेडल को जीतने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आखिरकार उनकी कोशिश रंग ले ही आई। ड्रेसिंग रूम के इस वीडियो को बीसीसीआई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान सूर्यकुमार के बल्ले से निकले। उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 8 छक्कों की मदद से 100 रन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक जड़ दिया। 

सूर्या के अलावा यशस्वी ने 41 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जायसवाल और सूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 112 (70) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिज़ाद विलियम्स और केशव महाराज लेने में सफल रहे। डेब्यूटेंट नंद्रे बर्गर और तबरेज़ शम्सी ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 13.5 ओवरों में 95 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। कप्तान एडेन मार्करम ने 14 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 25 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कुलदीप यादव को मिले। रवींद्र जड़ेजा ने 2 विकेट हासिल किये। मुकेश कुमार और अर्शदीप ने एक-एक विकेट चटकाया 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार