Mohammed Siraj: हैदराबाद ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को, जिन्होंने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेकिन मैच के बाद सिराज ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। सिराज ने अपना प्लेय़र ऑफ द मैच अवॉर्ड हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल के साथ शेयर किया, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेली थी।

Advertisement

तन्मय ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 187.50 की स्ट्राईक रेट से 40 गेंदों में 7 चौकों औऱ 4 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। उन्होंने साथी ओपनर अमन राव (29 गेंद में नाबाद 52 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत हैदराबाद ने 11.5 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 29 रन,हार्दिक तोमर ने 29 रन औऱ सूर्यांश शेडगे ने 28 रन बनाए।/p>

फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेल रही है और सिराज को इसमें मौका नहीं मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार