आईपीएल में एंट्री के बाद से ही गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार खेल दिखाया है और उनके खेल में निरंतरता के चलते ही वो लगातार दूसरे साल में फाइनल खेल रहे हैं।गुजरात की इस सफलता में जितना योगदान कप्तान हार्दिक पांड्या और खिलाड़ियों का है उतना ही योगदान पर्दे के पीछे हेड कोच आशीष नेहरा ने भी दिया है। आशीष नेहरा ने लगातार दो सालों में ये दिखाया है कि वो खिलाड़ियों के कोच से ज्यादा दोस्त हैं।

Advertisement

उन्हें खिलाड़ियों से लगातार बातचीत करते और उनकी बातों को सुनते हुए कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, वो अपने खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने से भी कभी नहीं चूकते हैं। इसी का एक उदाहरण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल से ठीक पहले देखने को मिला जब शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नेहरा को एक मजेदार स्कूटर की सवारी करते हुए देखा गया।

Advertisement

आशीष नेहरा का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो स्कूटर के पीछे अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और मोहित शर्मा को बिठाकर घुमा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, अगर गुजरात के खिलाड़ियों की बात करें तो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में राशिद और मोहित क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों से आगे इन्हीं के साथी मोहम्मद शमी हैं।

वहीं, अगर बल्लेबाजी की बात करें तो गुजरात के लिए शुभमन गिल हीरो बनकर सामने आए हैं। उन्होंने 16 मैचों में तीन शतक और 851 रनों के साथ गुजरात को आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। खैर अभी भी शुभमन का काम बाकी है क्योंकि चेन्नई के खिलाफ रिजर्व डे (29 मई) के दिन फाइनल खेला जाना बाकी है और अगर गुजरात को ये मैच जीतना है तो उनका बड़ी पारी खेलना जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार