Mohit Sharma Pick CSK All Time XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने IPL के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ऑल टाइम XI चुनी है। गौरलतब है कि वो खुद भी CSK का हिस्सा रह चुके हैं।
माइकल हसी और ऋतुराज गायकवाड़ को चुना ओपनर: मोहित शर्मा ने CSK की ऑल टाइम इलेवन चुनते हुए सबसे पहले मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी और उन्हें ओपनर के तौर पर चुना। गौरतलब है कि माइकल हसी ने आईपीएल में सीएसके के लिए 49 मुकाबले खेले और लगभग 42 की औसत से 1768 रन बनाए हैं।
इसके बाद उन्होंने नंबर-3 की पॉजिशन के लिए फाफ डु प्लेसिस, नंबर-4 की पॉजिशन के लिए दिग्गज बल्लेबाज़ सुरेश रैना, नंबर-5 की पॉजिशन के लिए अंबाती रायडू और फिर नंबर-6 की पॉजिशन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को चुना। बताते चलें कि मोहित की टीम के कैप्टन भी महेंद्र सिंह धोनी ही हैं, जिनकी लीडरशिप में CSK ने पांच बार आईपीएल का टाइटल जीता है।
रविंद्र जडेजा समेत इन घातक ऑलराउंडर को दी जगह: चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम इलवेन बने और उसमें रविंद्र जडेजा का नाम ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मोहित शर्मा ने भी इस घातक ऑलराउंडर को सीएसके की इलेवन में चुना है। गौर करें कि रविंद्र जडेजा 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि उन्होंने रविंद्र जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो और एल्बी मोर्केल जैसे वर्ल्ड क्लास हरफनमौला खिलाड़ियों को भी CSK की ऑल टाइम इलेवन में जगह दी है। इसके अलावा आखिरी में मोहित ने एक तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर को भी इलेवन में चुना, जो कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मोहित शर्मा द्वारा चुनी गई चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम इलेवन: माइकल हसी, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, एल्बी मोर्केल, दीपक चाहर।