Bangladesh vs Pakistan, 1st Test: बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक (Mominul Haque) ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 120 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान मोमिनुल ने खास कीर्तिमान बना दिया।\
मोमिनुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बांग्लादेश के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल ही यह मुकाम हासिल कर पाए थे। मोमिनुल ने 141 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे।
बांग्लेदश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन
मुशफिकुर रहीम- 6597 रन
तमीम इकबाल- 5134 रन
मोमिनुल हक- 5006 रन
मोमिनुल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 गेंदों में 91 रन बनाए थे और टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
बांग्लादेश चौथे दिन (11 मई) के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की बढ़त 179 रन की हो गई है। बाऱिश के कारण सोमवार को करीब 40 ओवर का ही खेल हो सका और अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। दिन के अंत पर नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम नाबाद पवेलियन लौटे।
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, महमूदुल हसन जॉय शादमान इस्लाम की ओपनिंग जोड़ी 23 रन के कुल स्कोर लौट गई। इसके बाद नजमुल और मोमिनुल ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। नजमुल 105 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने 1-1 विकेट लिया है।