ढाका, 11 नवंबर (CRICKETNMORE)| मोमीनुल हक (161) और मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 111) के शतकों की मदद से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 303 रन का सम्मानजक स्कोर बना लिया। बांग्लादेश ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान ने एक समय 26 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। 

Advertisement

इसके बाद मोमीनुल व मुश्फिकुर ने चौथे विकेट के लिए 266 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा दिया। टेस्ट में चौथे विकेट के लिए बांग्लादेश की यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

मोमीनुल टीम के 292 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 247 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से अपने करियर का सातवां शतक लगाया। हालांकि इस शतक के लिए मोमीनुल को किस्मत को भी धन्यवाद देना चाहिए जिनकी बदौलत उन्हें तीन बार (नौ रन, 25 रन और 120 रन पर ) जीवनदान मिला। 

सलामी बल्लेबाज लिंटन दास (9), मोहम्मद मिथुन (0) और तैजुल इस्लाम (4) सस्ते में आउट हो गए। 

दिन का खेल समाप्त होने के समय मुश्फिकुर 231 गेंदों पर नौ चौके और कप्तान महमुदूल्लाह (0) नाबाद लौटे। मुश्फिकुर के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। 

जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस तीन और तेंदई चटारा तथा डोनाल्ड त्रिपानो अब तक एक-एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार