इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज और विकेटकीपर को लेकर कोई अटकलें नहीं है लेकिन इस बारे में चर्चा है कि टीम इंडिया गेंदबाजी विभाग में किसे उतार सकती है।

Advertisement

भारत के इस मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को खेलाने की संभावना है। हालांकि पनेसर ने ट्वीट के जरिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी जिसमें जडेजा स्हित पांच गेंदबाज, पांच बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन किया।

पनेसर को उम्मीद है कि भारत जडेजा और अश्विन को साथ में खेला सकता है। उन्होंने एकादश में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को चुना जबकि मोहम्मद सिराज को बाहर रखा।

पनेसर की एकादश के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे जबकि शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आ सकते हैं।

बल्लेबाजी क्रम के आधार पर पनेसर की एकादश इस प्रकार है:

Advertisement

ओपनर : रोहित शर्मा और शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (नंबर-3), विराट कोहली (नंबर-4), अजिंक्य रहाणे (नंबर-5), ऋषभ पंत (नंबर-6), रविंद्र जडेजा (नंबर-7), रविचंद्रन अश्विन (नंबर-8), जसप्रीत बुमराह (नंबर-9), मोहम्मद शमी (नंबर-10) और इशांत शर्मा (नंबर-11)
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार