साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। मोर्ने मोर्केल जिन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से अफ्रीकी टीम को कई मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियो पर ही ज्यादा भरोसा जताया है। मोर्ने मोर्केल की प्लेइंग इलेवन में 6 अफ्रीकी खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

वहीं टीम इंडिया से मोर्ने मोर्केल ने अपनी टीम में केवल एक खिलाड़ी को चुना है। क्रिकेट के किंग विराट कोहली मोर्ने मोर्केल की टीम में 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के अलावा कोई भी अन्य भारतीय खिलाड़ी मोर्ने मोर्केल का भरोसा नहीं जीत पाया है।

Advertisement

मोर्ने मोर्केल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम उनके विकेटकीपर का है। उन्होंने डी विलियर्स को बतौर विकेटकीपर अपनी टीम में शामिल किया है। कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट और एम एस धोनी को अपनी टीम में वह बतौर विकेटकीपर शामिल कर सकते थे। मोर्ने मोर्केल की टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है मोर्ने मोर्केल की ऑल टाइम इलेवन टीम: ग्रेम स्मिथ, डेवि़ड वॉर्नर, हाशिम अमला, जैक्स कालिस, विराट कोहली, केविन पीटरसन, एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार