4 फरवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ये खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम केवल 163 रन पर ऑलआउट हो गई है।  लाइव स्कोर

Advertisement

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर कुइंटन दे कोक्क ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुइंटन दे कोक्क साउथ अफ्रीका के तरफ से विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक शिकार करने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

कुइंटन दे कोक्क ने अबतक 100 शिकार विकेटकीपर के तौर पर कर लिए हैं। इस मामले में कुइंटन दे कोक्क ने डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। डीविलियर्स के नाम विकेटकीपर के तौर पर 97 शिकार करने का रिकॉर्ड है। रनवीर कपूर बनेगें युवराज सिंह, हुआ खुलासा: BREAKING

वैसे साउथ अफ्रीका के तरफ से विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक शिकार करने का रिकॉर्ड मार्क बाउचर के नाम है। बाउचर ने अपने करियर में कुल 415 शिकार विकेटकीपर के तौर पर किए हैं इसके अलावा दूसरे नंबर पर डेविड रिचर्डसन हैं जिनके नाम साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर के रूप में कुल 165 शिकार किए हैं। 

वैसे कुइंटन दे कोक्क वर्ल्ड के 28वें विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में विकेटकीपर के तौर पर 100 शिकार करने का गौरव प्राप्त किया है। कुइंटन दे कोक्क  ने अबतक 95 कैच और 5 स्टंप किए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार