5 फरवरी। अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (नाबाद 109) के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेजबान टीम के लिए टेलर ने 84 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए।

Advertisement

उनके अलावा हेनरी निकोलस ने 78, कप्तान टॉम लॉथम ने 69 और मार्टिन पुप्टिल ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने दो और शार्दूल ठाकुर तथा मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

कुलदीप यादव भारत के तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन खर्च कराने वाले तीसरे स्पिनर बन गए हैं। कुलदीप यादव ने आज के मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी की और 84 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार