15 जनवरी। एडिलेड वनडे में मोहम्मद सिराज अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं। अपने पहले ही वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

मोहम्मद सिराज भारत के तरफ से डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

डेब्यू वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 76 रन खर्च करा दिए। वैसे भारत के तरफ से डेब्यू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज करसन घावरी हैं।

करसन घावरी ने साल 1975 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 83 रन खर्च करा दिए थे।

वहीं साल 2000 में ढ़ाका वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डेब्यू करने वाले अमित भंडारी ने 10 ओवर में 2 विकेट लेकर 75 रन लुटा दिए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार