11 फरवरी। केएल राहुल के शानदार 112 रन और श्रेयस अय्यर के 62 रनों की पारी के दम पर भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के सामने 297 रनों का टारगेट रखा है। केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जमाया। इन दो बल्लेबाजों के अलावा मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को 7 विकेट पर 296 रन के स्कोर पर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

आपको बता दें कि केएल राहुल भारत के केवल दूसरे ऐसे विकेटकीपर/ बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम एशिया के बाहर वनडे खेलते हुए शतक जमाने का कमाल दर्ज हो। केएल राहुल से पहले ऐसा कारनामा बतौर भारतीय विकेटकीपर/बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने किया था। 

Advertisement

' श्रेयस अय्यर ने तोड़ा युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड'

आखिरी वनडे में श्रेयस अय्यर 62 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में नंवबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में श्रेयस अय्यर ने 217 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपना बना लिया।

श्रेयस अय्यर ने ऐसा कर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज सिंह ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में कुल 210 रन बनाए थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 3 मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 209 रन बनाए थे।'

गौरतलब है कि भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही थी जिसके कारण शुरूआती 3 विकेट केवल 62 रन पर गिर गए थे। ऐसे में केएल राहुल और अय्यर ने 100 रनों की पार्टनरशिप चौथे विकेट के लिए करके भारतीय पारी को संभाला था। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल की पार्टनरशिप मनीष पांडे के साथ हुई।

Advertisement

मनीष पांडे के साथ केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की जिसने भारतीय पारी को 250 रन से आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी गेंदबाजों की ओर से हामिश बेनेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

इसके अलावा काइल जैमीसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार