31 अगस्त। जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 5 विकेट पर 264 रन बनाए। हनुमा विहारी और ऋषभ पंत इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली 76 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद का शिकार हुए।

Advertisement

कोहली ने अपने टेस्ट करियर में यह 26वां अर्धशतक जमाया। भले ही कोहली शतक से चुक गए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड जरूर बना दिया।

Advertisement

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान टेस्ट में 24 मौकों पर 75 या उससे ज्यादा का स्कोर बनानें में सफल हो गए हैं।

ऐसा करते ही विराट कोहली ने महान ब्रायन लारा और क्लाइव लॉयड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लारा और क्लाइव लॉयड ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 23 दफा 75 से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफल रहे हैं।

इस मामले में सबसे ज्यादा ऐसा कारनामा बतौर कप्तान ग्रीम स्मिथ 33, रिकी पोटिंग 31, एलन बॉर्डर 30 दफा ऐसा कारनामा करने में सफल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार