धोनी का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने

Updated: Sun, Aug 28 2016 16:54 IST

28 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE). कल खेले गए पहले टी – 20 मे भारत के महान कप्तान धोनी अंतिन गेंद पर 2 रन बनानें से चुक गए जिससे भारत की टीम को बेहद ही रोमांचक मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

वैसे धोनी ने कर अपने टी-20 में साल 2016 का अपना सर्वाधिक स्कोर 43 रन बनाए। इससे पहले वर्ल्ड टी- 20 में साल 2016 में धोनी ने 30 रन बनाए थे।

वैसे भारत की हार में धोनी का हाथ कहा जा रहा है क्योंकि धोनी जो फीनिशर के तौर पर जाने जाते हैं कल लेकिन उनसे चुक हो गई और भारत को हार झलनी पड़ी। केएल राहुल इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से चुके

लेकिन इसके उलट धोनी ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी ने अबतक 305 छक्के अपने करियर मे जमाए हैं। टी -20 में मिताली राज ने पछाड़ा मिस्टर कूल धोनी को

पहले नंबर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं जिनके नाम अबतक 476 छक्के शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं जिन्होंने 434 रन जमाए हैं इसके अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम हैं जिन्होंने ने अपने करियर में कुल 398 छक्के जमाए थे।

वैसे अबतक श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का कमाल दिख रहा हैं । जयसूर्या ने अपने करियर में 352 छक्के जड़े थे।

वैसे, आपको एक बात जामकर हैरत होगी कि धोनी ने टी- 20 में अबतक एक भी अर्धशतक नहीं जमाए हैं। धोनी तो भारत की महिला कप्तान मिताली राज से काफी पिछे हैं। मिताली राज ने धोनी से ज्यादा रन भी बनाए हैं। यहां जानें - टी -20 में मिताली राज ने पछाड़ा मिस्टर कूल धोनी को

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें