2 मार्च। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप आउट कर एक खास रिकॉर्ड बना दिया। स्कोरकार्ड
Advertisement
इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर कुल 16 बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने का कमाल कर दिखाया है। वैसे धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा दफा हरभजन सिंह की गेंद पर स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है।
Advertisement
हरभजन सिंह की गेंद पर धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं अश्विन 24, रविंद्र जडेजा 23, युजवेंद्र चहल 16 और युवराज की गेंद पर कुल 13 स्टंप धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किए हैं। आपको बता दें कि वनडे में धोनी ने अबतक 120 स्टंप कर चुके हैं।