पूरे दुनिया में में हर साल कई टी 20 मैच खेले जाते हैं। इस दौरान इंटरनेशनल टी 20 मैच के अलावा और भी कई घरेलू टी 20 टूर्नामेंट होते हैं।

Advertisement

एशिया से ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी है जिन्होंने टी 20 मैचों में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल किया है। ऐसे में आइये आज जानते है एशिया के तरफ से सबसे ज़्यादा टी 20 मैच खेलने वाले टॉप 6 खिलाड़ी।

Advertisement

शोएब मलिक 

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने कुल 335 टी 20 मैच खेले हैं। मालिक ने इस दौरान 315 पारियों में कुल 8435 रन बनाएं हैं जिसमें 49 अर्धशतक शामिल हैं। शोएब मलिक ने इसके अलावा गेंदबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाते हुए कुल 136 विकेट हासिल किए हैं।


सोहेल तनवीर

पाकिस्तान के बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अभी तक कुल 308 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 302 पारियों में कुल 311 विकेट चटकाएं हैं। इस दौरान इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 6 विकेट रहा।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी 

भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक के अपने करियर में कुल 300 मैच खेले हैं। इन्होंने इस आंकड़ें को आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हो रहे है तीसरे टी 20 मैच के दौरान छूआ हैं।

रोहित शर्मा

Advertisement

भारत के शानदार विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने करियर का 299वां टी20 मैच खेल रहे हैं। 

सुरेश रैना

भारत के मिडिल आर्डर के बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 296 खेले हैं। इस दैरान 280 पारियों में रैना के बल्ले से कुल 7929 रन निकले हैं। टी 20 मैचों में रैना का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 126 रनों का रहा हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी 

क्रिकेट वर्ल्ड के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में कुल 296 टी20 मैच खेले हैं। अफरीदी ने इन दौरान बल्लेबाजी में 4123 रन बनाए है  तथा गेंदबाजी में 323 विकेट अपने नाम किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार