3 अप्रैल, कराची (CRICKETNMORE)। कराची में खेले गए दूसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम ने फिर से कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 82 रन से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 205 रन बनाए जिसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम केवल 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम ने कमाल किया और केवल 58 गेंद पर 97 रन की धमाकेदार पारी खेली।

बाबर आजम ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्धशतक जमाने का कमाल किया। इसके अलावा टी- 20 इंटरनेशनल में बाबर आजम ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टी- 20 इंटरनेशनल में पिछले 2 साल की बाद की जाए तो बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पिछले 2 सालों के बाद से अबतक बाबर आजम ने टी- 20 इंटरनेशनल में 691 रन बना लिए हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि कॉलिन मुनरो ने 673 रन बनाए हैं तो वहीं रोहित शर्मा के नाम टी- 20 इंटरनेशनल में 560 रन दर्ज है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार