इंग्लैंड के क्रिकेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर इंडियन प्रीमियर लीग 2021 ( IPL 2021 Auction) के ऑक्शन में कई टीमो की नजरें होंगी। मैक्सवेल आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और पूरे सीजन में एक भी छक्का मार पाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 

Advertisement

मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83.50 की औसत औऱ 194.18 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके औऱ 11 छक्के जड़े, जो कि इस सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। वॉन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल को एक उपयुक्त स्लॉट दिया जहां आकर पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर धावा बोलते हैं। 

Advertisement

वॉन ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ मुझे नहीं लगता दुनिया में कोई ऐसी वाइट-बॉल टीम होगी जो मैक्सवेल को नहीं चाहेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि अगले आईपीएल ऑक्शन में मैक्सवेल पर सबकी नजरें रहेंगी। देखें ऑस्ट्रेलिया ने क्या किया उन्हें सहीं जगह दी,नंबर 7 पर। 

वॉन ने आगे कहा, “ मेरे हिसाब से मैक्सवेल शानदार फील्डर हैं और आउटफील्ड मे आपके लिए 5 से 10 रन बचाते हैं। ज्यादातर बल्लेबाज शून्य से शुरू करते हैं लेकिन मैक्सवेल 10 से शुरू करते हैं क्योंक वह फील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हैं।”

बता दें कि आईपीएल 2020 में मैक्सवेल 11 पारियों में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन ही बना पाए थे। जिसके बाद ये कयास तेज हो गए कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अगरे ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर देगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार