भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (8 फरवरी) दूसरी पारी में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड

Advertisement

पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले अश्विन ने 61 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही अश्विन के टेस्ट में 386 विकेट हो गए औऱ वह पहले 75 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन (Dale Steyn) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

अश्विन के 75 टेस्ट मैचों में 386 विकेट हो गए हैं, वहीं स्टेन ने अपने करियर के पहले 75 टेस्ट मैच में 383 विकेट हासिल किए थे। 378 विकेट के साथ न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली चौथे और 358 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ पांचवें नंबर पर हैं।

निकले इयान बॉथम से आगे

अश्विन सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड के इयान बॉथम को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में 28वीं बार यह कारनामा किया है।

बॉथम ने अपने करियर में खेले गए 102 टेस्ट मैच की 168 पारियों में 27 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रनों का स्कोर बनाया था जबकि उसने भारत को उसकी पहली पारी में 337 रन पर ऑल आउट करके 241 रनों की बढ़त ले ली थी और अब उसने इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान जोए रूट ने सर्वाधिक 40, ओली पोप ने 28, डोमिनीक बेस ने 25, डेनियल लॉरेंस ने 18 और डॉमिनीक सिब्ले ने 16 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए अश्विन के छह विकेटों के अलावा शाहबाज नदीम ने दो और इशांत शर्मा तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार