28 जनवरी। तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 वनडे सीरीज में 3- 0 से आगे हो गई है। यानि भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो गई है। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने 63 वनडे मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है और इस दौरान भारतीय टीम को 47 मैचों में जीत हासिल की है।

Advertisement

बतौर कप्तान विराट कोहली ने हैंसी क्रोनिए और विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दोनों ने अपने शुरूआती 63 वनडे मैचों में अपनी टीम को 47 मैचों में जीत दिलाई है।

 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए रॉस टेलर (93) और टॉम लाथम (51) की शानदार पारियों के दम पर भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को भारत ने 43 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलताएं मिलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार