न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का ध्यान अब धीरे-धीरे भारत के साथ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) की ओर खिंच रहा है। यही कारण है कि विलियमसन ने कहा है कि 18 जून से होने वाले इस मुकाबले के लिए सााउथेम्पटन की पिच पर अधिक घास नहीं होनी चाहिए। विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजी अटैक को शानदार करार दिया और साथ ही कहा कि इसमें काफी गहराई है।

Advertisement

आईसीसी की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विलियमसन ने कहा, "हां, भारत के पास शानदार अटैक है। यह एक बेहतरीन टीम है। हम आज भारतीय टीम के आक्रमण में वही पैनापन देख रहे हैं जो आस्ट्रेलिया में दिखती रही है। चाहें तेज गेंदबाजी हो या फिर स्पिन, भारतीय गेंदबाजी में काफी विविधता और शक्ति है।"

Advertisement

विलियमसन ने साउथेम्पटन की पिच को लेकर भी अपनी राय जाहिर की और कहा कि चूंकी इंग्लैंड में इन दिनों खूब बारिश हो रही है, लिहाजा क्यूरेटर को पिच पर कम घास रखनी चाहिए।

केन ने कहा, "इसकी घास हटा देनी चाहिए और इसे अच्छी तरह रोल भी करना चाहिए। अभी जितनी बारिश हो रही है, उसे देखते हुए क्यूरेटर को पिच पर कम घास रखनी चाहिए। यहां का माहौल अलग है और यहां ड्यूक्स गेंद का सामना करना काफी रोचक होगा।"

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथेम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होना है। कीवी टीम काफी पहले इंग्लैंड पहुंचकर मेजबान टीम से टेस्ट सीरीज खेल रही है जबकि भारतीय टीम तीन जून को इंग्लैंड पहुंचने के बाद आइसोलेशन में है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार