मुंबई, 28 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने एकाग्र रहने के लिए उन्हें मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। श्रेयस ने यह बात 'ओपन हाउस विद रेनिल' नाम के शो में कही। 

Advertisement

बयान के अनुसार, "जब मैंने भारतीय टीम में कदम रखा, धोनी ने सलाह दी कि मुझे अखबारों से दूर रहना चाहिए और साथ ही जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और मैं इसे अच्छे से संभालने की कोशिश करता हूं, लेकिन आलोचना से मुझे आगे बढ़ते रहने की प्ररेणा मिलती है।"

श्रेयस ने एक रोचक बात साझा करते हुए बताया कि किस तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जगह बनाने के बाद उनकी एक महिला मित्र का व्यवहार बदल गया था। 

उन्होंने कहा, "जैसे ही नीलामी की खबर बाहर आई, उस लड़की ने मुझे मैसेज भेजना चालू कर दिया। जब मैंने पूछा कि वह लगातार मुझसे बात करने की कोशिश क्यों कर रही हैं तो मुझे जवाब मिला की वह मेरे लिए खुश हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "तब मुझे पता चला की वह मेरे पीछे नहीं पैसे के पीछे हैं।" यह शो रविवार को जूम चैनल पर शाम को सात बजे दिखाया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार