आईपीएल 2023 में पिछले 48 घंटों में फैंस को जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिला है। एकतरफ इस सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया तो वहीं, 38वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। हालांकि, इन दोनों मुकाबलों के दौरान फैंस को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो बहुत कम या लगभग नहीं दिखता है।

Advertisement

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में युवा तेज़ गेंदबाज मथीशा पथिराना पर भड़कते हुए देखे गए जबकि धोनी को अक्सर विकेट के पीछे शांत देखा गया है और वो अपने रिएक्शंस को बाहर नहीं निकलने देते हैं मगर इस दौरान उनका गुस्से वाला रूप भी फैंस को देखने को मिल गया। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार था जब धोनी को मैदान पर गुस्सा करते हुए देखा गया हो लेकिन उनके लंबे क्रिकेट करियर में ऐसा गिनी-चुनी बार ही हुआ है। इसलिए फैंस के लिए ये नजारा थोड़ा अलग था। 

Advertisement

वहीं, इस मैच के 24 घंटे बाद आईपीएल का 38वां मैच खेला गया और इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को आसानी से हरा दिया और इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई जिसमें लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर को स्माइल (हंसते) करते हुए देखा जा सकता है। ना सिर्फ इस सीजन बल्कि पिछले सीजन में भी ये देखा जा चुका है कि गंभीर सिर्फ डगआउट में बैठे रहते हैं और उनके चेहरे के हाव-भाव पूरे 40 ओवरों तक एक समान रहते हैं लेकिन इस जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर हर फैन हैरान था।

इस सीजन में लखनऊ की जीत के बाद या तो गंभीर को जोश से सेलिब्रेट करते हुए देखा गया या हार के बाद उन्हें मौन देखा गया ऐसे में उन्हें मुस्कुराता देखना फैंस के लिए थोड़ा अलग नजारा था। तो कुछ इस तरह से फैंस को पिछले 48 घंटे में क्रिकेट के मैदान पर दो अलग और दुर्लभ नजारे देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार