भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान एजबेस्टन के स्टैंड्स में मौजूद एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। मैच देखने पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान का एक नन्हे फैन के साथ बेहद प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे हैं और मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।

इसी दौरान ब्रॉडकास्ट कैमरों ने धोनी को अपने बगल में बैठे एक छोटे बच्चे के साथ बातचीत करते हुए कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा फैन मैच देखते हुए पॉपकॉर्न खा रहा था। तभी धोनी मुस्कुराते हुए उससे कुछ पॉपकॉर्न मांगने लगे। बच्चे ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में अपने पॉपकॉर्न धोनी के साथ शेयर किए। दोनों के बीच का यह छोटा सा पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "यह बच्चा अब जिंदगी भर कह सकता है कि वह किसके बगल में बैठकर मैच देख चुका है।" फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

VIDEO:

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए, जबकि लियाम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन की अहम पारी खेली। बेन डकेट ने भी 45 गेंदों में 43 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार