VIDEO: पंत की बहन की सगाई में पहुंचे धोनी, कपल को दी ऐसी सलाह हंस पड़े लोग

Updated: Mon, Jan 08 2024 11:16 IST
VIDEO: पंत की बहन की सगाई में पहुंचे धोनी, कपल को दी ऐसी सलाह हंस पड़े लोग (Image Source: Google)

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल ही में लंदन में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की सगाई समारोह में शामिल हुए। ऋषभ पंत और धोनी काफी करीब हैं और हाल ही में उन्होंने दुबई में एक साथ छुट्टियां भी मनाईं। पिछले महीने में परिवार और दोस्तों के साथ उनके कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं।

अब धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि माही साक्षी पंत और अंकित चौधरी के सगाई समारोह में वो जोड़े को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिख रहे हैं लेकिन साथ ही अंत में उन्होंने एक मजेदार बात बोल दी, जिससे दर्शकों को हंसी आ गई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक और वीडियो काफी चर्चाओं में हैं जिसे लेकर फैंस उनसे काफी नाखुश हैं। इस बार धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसकी किसी भी थाला फैन को उम्मीद नहीं थी। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्मोकिंग करते नज़र आ रहे हैं।

Also Read: Live Score

धोनी का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फॉर्मल सूट पहने हुए एक ग्रुप के साथ खड़े हैं। इसी बीच वो अपने मुंह से एक धुएं का गुबार छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि यहां धोनी हुक्का पी रहे हैं। धोनी की इस हरकत से फैंस काफी निराश हैं क्योंकि धोनी कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें