पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल ही में लंदन में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की सगाई समारोह में शामिल हुए। ऋषभ पंत और धोनी काफी करीब हैं और हाल ही में उन्होंने दुबई में एक साथ छुट्टियां भी मनाईं। पिछले महीने में परिवार और दोस्तों के साथ उनके कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं।

Advertisement

अब धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि माही साक्षी पंत और अंकित चौधरी के सगाई समारोह में वो जोड़े को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिख रहे हैं लेकिन साथ ही अंत में उन्होंने एक मजेदार बात बोल दी, जिससे दर्शकों को हंसी आ गई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक और वीडियो काफी चर्चाओं में हैं जिसे लेकर फैंस उनसे काफी नाखुश हैं। इस बार धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसकी किसी भी थाला फैन को उम्मीद नहीं थी। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्मोकिंग करते नज़र आ रहे हैं।

Also Read: Live Score

धोनी का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फॉर्मल सूट पहने हुए एक ग्रुप के साथ खड़े हैं। इसी बीच वो अपने मुंह से एक धुएं का गुबार छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि यहां धोनी हुक्का पी रहे हैं। धोनी की इस हरकत से फैंस काफी निराश हैं क्योंकि धोनी कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार