5 मार्च। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। केदार जाधव और धोनी स्पिनर एडम जांपा की लगातार 2 गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
Advertisement
धोनी को एडम जांपा ने अपनी शानदार गेंद पर स्लिप में कैच कराकर पवेलियन लौटाया। धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तो पहली ही गेंद पर आउट हुए। साल 2010 के बाद पहली दफा धोनी भारत की धरती पर गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
Advertisement
इसके अलावा वनडे करियर में यह पांचवीं दफा है जब धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए। अपने डेब्यू वनडे में भी धोनी गोल्डन डक पर आउट हुए थे।