कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मध्य के ओवरो में शानदार वापसी करते हुए उसे 10 रनों से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई भले ही यह मुकाबला हार गई लेकिन कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Record) ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने इस मैच के दौरान आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच (Most Catches as Wicket keeper in IPL) पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

धोनी ने इस मैच में कुल चार कैच लपके, जिसमें शुभमन गिल, इयोन मार्गन, आंद्रे रसेल और शिवम मावी का कैच लपका। 20वें ओवर में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर मावी का हैरतअंगेज कैच पकड़कर धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए।

धोनी के अब आईपीएल में 104 कैच हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कार्तिक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 103 कैच पकड़े हैं।

राहुल त्रिपाठी (81) के शानदार अर्धशतक के दम पर कोलकाता ने 20 ओवरों में 167 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसके जवाब में एक समय जीत की तरफ बढ़ रही चेन्नई की बल्लेबाजी बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी।
  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार