पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित किया। सीएसके की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 134 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस मैच में सभी को महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाज़ी का इंतज़ार था और उन्होंने खुद को प्रमोट करके फैंस को खुश होने का मौका भी दिया। मगर पंजाब के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने सीएसके फैंस को बड़ा झटका देते हुए माही को बोल्ड कर दिया।

Advertisement

धोनी एक बार फिर बेरंग नज़र आए और 15 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। धोनी जिस तरह से लगातार आईपीएल 2021 में आउट हो रहे हैं, वो कहीं न सीएसके के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। माही पर बुढ़ापे का असर दिखना शुरू हो गया है क्योंकि ना तो उनके पैर चल पा रहे हैं और ना ही वो स्पिनर्स की गुगली को पढ़ पा रहे हैं।

कई दिग्गज तो ये भी कह चुके हैं कि सीएसके की टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। धोनी जैसे खिलाड़ी का इस तरह से बल्लेबाज़ी में पतन सीएसके के लिए सिरदर्द बन चुका है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मेगा ऑक्शन में चेन्नई का मैनेजमेंट उन्हें रिटेन करता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार