India vs New Zealand 2nd Test Day 1: न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक 4 विकेट के 131 नुकसान पर रन बना लिए हैं। दूसरे सत्र के अंत पर टॉम बल्डंल 8 रन औऱ डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम के लिए दूसरा सेशन शानदार रहा। 1 विकेट के नकुसान पर 77 रन से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को तीन झटके लगे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान टॉम लैथम के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंने 128 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इसके बाद हेनरी निकल्स (16 रन) औऱ रचिन रविंद्र (0) सस्से में पवेलियन लौटे।
इससे पहले मैच के पहले सत्र में डेवोन कॉनवे (31 रन) आउट हुए थे।
भारत के लिए दूसरे सत्र में आकाशदीप ने 2 विकेट, अंशुल कंबोज औऱ गुरनूर बरार ने 1 विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में एक बदलाव हुए और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। वहीं कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।