9 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। धोनी अगर इस सीरीज में 174 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। 

Advertisement

धोनी ने अब तक खेले गए 309 वनडे मैचों की 266 पारियों में 57.71 की औसत से 9826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन रहा है।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 
Advertisement

अगर धोनी इस सीरीज में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेते हैं तो वह ये कारनामा करने वाले वह टीम इंडिया के चौथे और भारत के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234 रन) ही ऐसा कर सके हैं।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

धोनी का 10 हजार रन पूरे करना इस बाद पर भी निर्भर करता है कि टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतारते हैं। अगर उन्हें चौथे या पांचवें नंबर पर मौका मिलता है, तो वह इस आंकड़े को छू सकते हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार